नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गलत कंटेंट और अनुचित तरीकों का सहारा लेने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है।
सोशल मीडिया पर डाली थी वीडियो
थाना कालाढूंगी क्षेत्र में सोशल मीडिया में फेमस होने व पैसा कमाने हेतु उत्तराखंड पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करने व पुलिस की छवि को धूमिल करने हेतु ड्रामा कर गलत कंटेंट का प्रयोग करते हुए वीडियो यूट्यूब व इंस्टाग्राम में प्रचारित करने के मामले में एक महिला के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इस महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अश्लील शब्दों के साथ वीडियो बनाकर डाले गए थे। इस पर एक्शन लिया गया है। जिस पर महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204 और 205 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से महिला की सभी आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो हटवाए गए हैं।
पूछताछ में बताई यह बात
वहीं पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने यह वर्दी अमेजन से मंगवाई थी और सोशल मीडिया पर फेमस होने और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में ऐसे वीडियो बनाना शुरू किया।