नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अब स्नो लैपर्ड पर अध्ययन के बाद उनके सरंक्षण की योजना की जा रही है।
किया जा रहा अध्ययन
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर पर हिम तेंदुएं पाए जाते हैं। इनका अध्ययन शुरू हो गया है। जिसके बाद अब इसके लिए एक जेआरएफ और एक सहायक ने काम शुरू कर दिया है। साथ ही वन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में प्रत्येक दो किमी पर 65 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से हिम तेंदुआ के वास स्थान, उनके भोजन, रहन-सहन, उनके मूवमेंट और तापमान में रहने की क्षमता का अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा हिम तेंदुआ पर स्थानीय लोगों के हमले रोकने की योजना होगी। इस पर काम किया जाएगा।