अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खत्याड़ी के बीचों बीच खुले शराब बार के विरोध में ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
जिस पर ग्राम पंचायत खत्याड़ी के मुख्य मार्ग पर शराब बार को अन्यंत्र शिफ्ट अथवा हटाने के संबंध में लोगों ने सड़क परिवहन राज्यमंत्री भारत सरकार अजय टम्टा को ज्ञापन दिया। बताया कि जैसे कि विदित है, ग्राम पंचायत खत्याड़ी के मुख्य मार्ग पर शराब बार खोलने से ग्रामीण विगत कई दिन से आन्दोलित है। और जिसके विषय में ग्रामीणो द्वारा शासन व जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी विरोधास्वरूप खुलने की सम्भावना के मध्यनजर पूर्व माह में ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है। तत्पश्चात भी जिला प्रशासन द्वारा ग्रामसभा के मुख्य मार्ग पर बार खुलने की अनुमति प्रदान कर दी जिससे ग्रामीणों में काफी रोष फैला है, तथा ग्रामीणों को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। उक्त बार से क्षेत्र में भारी अराजकता का माहोल बना हुआ है, तथा शान्ति व्यवस्थता भी भंग होने की पूर्ण सम्भावना बनी हुई है।
की यह मांग
जिस पर मांग की गयी कि उक्त बार को अन्यत्र शिष्ट किया जाय अथवा हटाया जाय।
रहें मौजूद
इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख, हिमांशु कनवाल, दीपक कनवाल, बसंत कनवाल, गोविन्द सिंह, राहुल कनवाल, नरेंद्र सिंह, अभिषेक व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहें।