नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सरोवर नगरी नैनीताल पंहुचे।
साझा किए अपने अनुभव
मिली जानकारी के अनुसार वह बुधवार को नैनीताल के शेरवुड कॉलेज पहुंचे। इसके बाद शमी ने विद्यालय की क्रिकेट टीम से मुलाकात कर उन्हें गेंदबाजी को लेकर अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को क्रिकेट की बारीकियों बताई। इस अवसर पर छात्रों ने मो. शमी के साथ फोटोग्राफी की। इसके बाद मो. शमी लौट गये।