नैनीताल: शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कालाढूंगी के वार्ड चार निवासी युवक की लुधियाना में सड़क हादसे में मौत हो गई।

सड़क हादसे में युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड चार निवासी राहत अली (25) पुत्र लियाकत अली वाहन से आर्डर पर फूल पहुंचाने का काम करता था। वह गुरुवार रात भीमताल से कैंटर में फूल पहुंचाने के लिए पंजाब गया था। पंजाब से लौटते समय लुधियाना के पास रात में उनके कैंटर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में राहत अली की मौत हो गई। मृतक युवक का एक महीने बाद ही निकाह होने वाला था और परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस घटना से शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।