नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। सरोवर नगरी नैनीताल में हिंदी फिल्म ‘स्नैप’ की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म दून कलेक्टिव एलएलपी के बैनर तले बन रही है।
फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, जावेद जाफरी, अर्चना पूरन सिंह तथा स्थानीय कलाकार मदन मेहरा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण दुष्यंत सिंह और नेहा खुराना कर रहे हैं, जबकि निर्देशन फराज हैदर के हाथों में है। फिल्म के ग्रीष्मकाल में प्रदर्शित होने की संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग 20 फरवरी से शुरू हुई है और मार्च के प्रथम सप्ताह तक नगर के विभिन्न स्थलों पर शूटिंग होगी।