नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में प्रसिद्ध झीलों को पर्यटन की दृष्टि से अधिक आकर्षक बनाने के लिए खास पहल की जाएगी।
होंगे यह कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सरकार ने पुनर्विकास और सुंदरीकरण की योजनाओं को तेजी देने का फैसला किया है। इस दिशा में भीमताल झील, नौकुचियाताल झील और कमलताल झील के कायाकल्प की योजनाओं पर काम तेज हो गया है। इस संबंध में बीते दिनों एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें भीमताल झील के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण की परियोजना पर विशेष चर्चा हुई। लगभग 25.67 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस योजना के तहत झील क्षेत्र को आधुनिक और पर्यटक-अनुकूल स्वरूप देने की तैयारी है। इस परियोजना के अंतर्गत झील के चारों ओर सुरक्षित और आकर्षक पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटक आराम से झील का भ्रमण कर सकें। इसके साथ ही सुभाष पार्क और दीनदयाल पार्क का सौन्दर्यीकरण, लैंडस्केपिंग, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और लगभग 40 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जाएगी।