नैनीताल: कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के इन दो कैडेट्स का विदेश यात्रा के लिए चयन, लेंगे प्रशिक्षण

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित नेवल यूनिट के दो एनसीसी कैडेट्स का विदेश यात्रा के लिए चयन हुआ है।

विदेश में प्रशिक्षण लेंगे दो कैडेट्स

मिली जानकारी के अनुसार इसमें कैडेट आयुष डोगरा और कैडेट सुमित सिंह अधिकारी का नाम शामिल हैं। बताया कि आयुष दो मार्च को यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। जहां वह 8 अप्रैल तक केन्या, मॉरीशस, तनजानिया, मोजाम्बिक आदि देशों की यात्रा करेंगे। इसके अलावा सुमित 8 मार्च से 23 अप्रैल तक फिलीपींस, वियतनाम और ब्रूनेई की यात्रा करेंगे। जिसमें दोनों कैडेट भारतीय नौसेना और भारतीय कोस्ट गा‌र्ड के साथ विभिन्न देशों की भी यात्रा करेंगे। इस दौरान कैडेट्स विभिन्न नौसैनिक गतिविधियों जैसे सीमैनशिप, हेल्थ एंड हाईजीन, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण भी लेंगे।