नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर का महीना है। क्रिसमस व थर्टी फस्ट आने वाला है। जिसमें नैनीताल जिले में बड़ी संख्या पर्यटक पहुंचते हैं।
सत्यापन अभियान
इसके चलते क्रिसमस व थर्टी फस्ट से पहले नैनीताल में पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि पुलिस की टीम होटल, रेस्टोरेंट व दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापनों की जांच करेगी। सत्यापन न मिलने पर उक्त व्यक्ति व उस प्रतिष्ठान के स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसमें सभी होटल व प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी समेत सुरक्षा के इंतजामों की भी पड़ताल की जाएगी।