नैनीताल: ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, कहा- मानसखंड मिशन से निखरेगा कुमाऊं का धार्मिक पर्यटन

नैनीताल: नैनीताल में मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने माँ नंदा-सुनंदा के श्रीचरणों में नमन कर राज्य के नागरिकों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

की पूजा-अर्चना

जानकारी के अनुसार इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल का यह प्रसिद्ध महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी गहरी आस्था, लोक संस्कृति और पीढ़ियों पुरानी परंपराओं का जीवंत उत्सव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि आस्था का बहुत बड़ा धाम है। यहाँ माँ नैना देवी, हनुमानगढ़ी, प्रसिद्ध कैंची धाम और मुक्तेश्वर महादेव का पावन आशीर्वाद इस क्षेत्र को खास पहचान दिलाता है।

बढ़ेंगे रोजगार

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी और विरासत भी’ के विजन का उल्लेख करते हुए सीएम धामी ने बताया कि केदारखंड की तर्ज पर अब कुमाऊं क्षेत्र में ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ के जरिए पौराणिक धार्मिक स्थलों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना और प्राचीन विरासत को सहेजना है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा।