नैनीताल: इन पहाड़ी फलों की बढ़ रही डिमांड, लोगों की पहली पसंद बना खुमानी

जून का महीना है। इस मौसम में पहाड़ी फलों की बहार रहती है। लोगों द्वारा इन फलों की काफी डिमांड भी की जाती है। वहीं नैनीताल जिले के पहाड़ी इलाकों में पहाड़ी फल आड़ू, पुलम, खुमानी का बेहतर उत्पादन होता है।

पहाड़ी फलों की डिमांड

बाहरी इलाकों में इन फलों की काफी डिमांड होती है। इस बार पहाड़ी फलों का अच्छा उत्पादन होने से काश्तकार और आढ़ती काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिसमें इस बार खुमानी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं इस बार आड़ू की अच्छी फसल‌ हुई है। लेकिन बीच में हुई बेमौसम की बारिश ने फलों का स्वाद फीका कर दिया है। जिससे पहाड़ी फलों की सप्लाई बाहरी राज्यों में थोड़ा कम हो रही है।