नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यूएसए की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची जारी की।
प्रो. नंद गोपाल साहू को दुनिया की शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में मिला स्थान
जिसमें नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. नंद गोपाल साहू को जगह मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि यह दूसरा मौका है जब कुमाऊं विवि के प्रो. नंद गोपाल साहू का नाम इस सूची में शामिल हुआ है। इसमें पॉलीमर एवं नैनो साइंस श्रेणी में प्रो. साहू को दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान दिया है। इससे पूर्व वर्ष 2021 में उन्हें इस श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ था। प्रो. नंद गोपाल साहू कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग के अंतर्गत संचालित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।