नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस का सत्यापन अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 02.08.2025 को राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, सुशील जोशी प्रभारी थाना बनभूलपुरा, पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी एवं राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में पुलिस की अलग–अलग टीमों द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बनभूलपुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र को 03 सैक्टरों में विभाजित किया गया। अभियान में थाना बनभूलपुरा के अतिरिक्त जनपद के अन्य थानों, पुलिस कार्यालय से उपलब्ध अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पीएसी/आईआरबी व समेत अन्य विभाग क्रमशः राजस्व विभाग से तहसीलदार हल्द्वानी श्रीमती मनीषा बिष्ट, विद्युत विभाग कनिष्ठ अभियन्ता अरुण गिरी, जल संस्थान से कनिष्ठ अभियन्ता विजय नैनवाल व खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, अरुण खुल्बे, सुबोध त्रिपाठी के साथ संयुक्त रुप से सत्यापन अभियान चलाया गया।
इतने लोगों का किया सत्यापन
इस सत्यापन अभियान में लगभग 1100 व्यक्तियों के सत्यापन किये गये। लगभग 1400 व्यक्तियों से पूछताछ/ सत्यापन कार्यवाही के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर 06 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पु०अधि० के अन्तर्गत कार्यवाही की गई जिसमें 03 चालान संयोजन शुल्क रु0 15000 जुर्माना तथा 03 कोर्ट के चालान किए गए साथ ही अनियमित्ता पाये जाने पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत 27 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर संयोजन शुल्क 6750 रु0 जुर्माना किया गया। अभियान में (कुल 33 चालान संयोजन शुल्क रु0 21750) जुर्माना वसूला गया। सत्यापन कार्यवाही में ही वाहन चैकिंग के दौरान MV ACT के अन्तर्गत 01 वाहन को सीज किया गया ।