नैनीताल: ग्राम प्रधान की गुंडागर्दी कैमरे में हुई कैद, महिला और मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा

​   
नैनीताल: लालकुआं से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। ग्राम प्रधान रमेश जोशी की दबंगई कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक ग्राम प्रधान द्वारा महिलाओं एवं छोटे बच्चों के साथ अभद्रता करते हुए लात-घूंसे से मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है।

लिया संज्ञान

हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय पुलिस मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया है।
इसे “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” की तर्ज पर देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।