उत्तराखंड: रक्षा बंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा: रोडवेज बसों में दो दिन मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

उत्तराखंड: भाई-बहनों के पर्व‌ रक्षा बंधन पर इस वर्ष उत्तराखंड की महिलाओं को रोडवेज बसों में सफर के लिए दो दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा की। अभी तक भाई-बहन के इस पावन पर्व पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल एक दिन के लिए ही दी जाती थी, लेकिन शासन ने जनहित और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अवधि को बढ़ाकर दो दिन करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

जारी होगा आदेश

साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में शासन की ओर से जल्द ही विधिवत आदेश जारी कर दिया जाएगा, जिससे राज्यभर की महिलाओं को इस सौगात का लाभ समय पर मिल सके।