नैनीताल: नैनी झील में मिला महिला का शव , नहीं हो पाई शिनाख्त

नैनीताल से जुड़ी ख़बर सामने आई है। गुरुवार की सुबह नैनी झील में अज्ञात महिला का शव मिला है। 
मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों के द्वारा नैना देवी मंदिर के पास झील में शव को देखा गया था । बता दें कि चार दिन पहले 19 जून को एक लापता नाबालिग का शव मिला था । उसके बाद ये दुबारा नैनी झील में महिला का शव मिला है । जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल है ।

खोजबीन के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नैनी झील में अज्ञात महिला का शव मिला। मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों के द्वारा नैना देवी मंदिर के पास झील में शव को देखा गया था । जिसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काफी खोजबीन के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।

महिला के द्वारा आज सुबह ही झील में कूदकर आत्महत्या की होगी

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। महिला की शिनाख्त के लिए नैनीताल समेत आसपास के चौकी और कोतवाली में जानकारी भेज दी है ताकि महिला की जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके।उम्मीद लगाए जा रही है कि महिला के द्वारा आज सुबह ही झील में कूदकर आत्महत्या की होगी।