नैनीताल: प्लास्टिक पर निर्भरता को कम करने के संकल्प के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, एसएसपी ने दिलाई शपथ, किया पौधरोपण

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में आज दिनांक 05.06.2025 को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस अधिकारी/कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।

इस थीम के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

साथ ही सभी से विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम #CombatingPlasticPollution अभियान के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने हेतु चलाए जा रहे अभियान में सार्थक सहभागिता देने को कहा।  सभी पुलिस कर्मियों ने जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक पर निर्भरता को कम करने का संकल्प लिया। एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस कर्मियों ओर जनता से पर्यावरण को सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक बनाने हेतु अधिक से अधिक पेड़ पोंधों को लगाने की अपील की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नैनीताल पुलिस के प्रत्येक थानों व कार्यालयों, इकाई में नियुक्त प्रभारी, अधिकारी व कार्मिकों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।