नैनीताल: 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत एक्स-सीटी टाइम ट्रायल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, एसएसपी ने विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत भीमताल के सातताल में एक्स-सीटी टाइम ट्रायल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जिसमें महाराष्ट्र की प्रणिता सोमान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कर्नाटका की स्टार खिलाड़ी नरजरी ने रजत पदक और उत्तराखंड के देहरादून की सुनीता श्रेष्ठा ने कांस्य पदक हासिल किया।   इस दौरान दिनाक 10-02-2025 को मुख्य अतिथि‌ के रूप में उपस्थित एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने विजेताओं को मेडल देकर उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।