नानकमत्ता: युवती का शव बरामद, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

17 मार्च की सायं  नानकसागर में छलांग मारने वाली युवती का शव बरामद हो गया है। शव परिजनों को सौंपने के बाद अंत्येष्टि कर दी गयी। इधर मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम किया है।

युवती के पिता ने थाने में पवन कन्याल निवासी कुंआखेड़ा, खटीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खटीमा की युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते नानकसागर जलाशय में कूद मार दी थी। सूचना मिलते ही एसओ केसी आर्य के नेतृत्व में पुलिस बल ने देर रात्रि तक युवती की तलाश के लिए अभियान चलाया। शनिवार को युवती का शव मिल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की। इधर युवती के पिता ने थाने में पवन कन्याल निवासी कुंआखेड़ा, खटीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रेम प्रसंग के दौरान शादी का आश्वासन दिया था

युवती के पिता के अनुसार 17 मार्च को पवन कन्याल ने उनकी बेटी को खटीमा के रेस्टोरेंट में बुलाया था। यहां शादी के लिए मना कर दिया। जबकि पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग के दौरान शादी का आश्वासन दिया था। पवन की बातों से आहत होकर युवती ने नानकसागर जलाशय में छलांग लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने पवन के खिलाफ धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है।