लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पास, लोकसभा से पारित नेशनल स्पोर्ट्स बिल, इसके दायरे में BCCI भी, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लोकसभा ने सोमवार को कुछ बिल पास किए हैं।

रिवाइज्ड न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकसभा ने रिवाइज्ड न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 पास कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सलेक्ट कमेटी की लगभग सभी सिफारिशों को शामिल करने के बाद रिवाइज्ड इनकम टैक्स विधेयक पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रिवाइज इनकम टैक्स बिल 2025 में सिलेक्ट कमिटी की करीब-करीब सभी सिफारिशों को शामिल किया गया है। ये बिल आगे चलकर इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।

यह संशोधन विधेयक बिल भी पास

✅✅वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा संशोधित विधेयक पेश किए जाने के तुरंत बाद इनकम टैक्स (संख्या 2) विधेयक, 2025 पारित हो गया। सोमवार को बिना चर्चा के नया आयकर बिल (नंबर–2) 2025 और कराधान कानून संशोधन बिल-2025 लोकसभा में पास हो गया। इन बिलों को पेश करते समय विपक्ष का हंगामा जारी रहा।
✅✅लोकसभा में राष्ट्रीय खेल विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक बिल पास कर दिया है। अब नेशनल स्पोर्ट्स बिल के दायरे में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) भी आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ये दोनों बिल 11 अगस्त (सोमवार) को लोकसभा में पेश किए। इन दोनों बिल का उद्देश्य भारत को भविष्य में खेलों की महाशक्ति बनाना है। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे आजादी के बाद से भारतीय खेलों में सबसे बड़ा सुधार बताया।
✅✅लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को मंगलवार 12 अगस्त की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है।