उत्तराखंड में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, आम जनता को नहीं कोई राहत

देशभर में आज शुक्रवार 11 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज भी नहीं हुई बढ़ोत्तरी–

देहरादून में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी देखी जा रही है। यहां आज पेट्रोल 94.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 87.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हल्द्वानी और रुद्रपुर में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हरिद्वार जिले में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बदलाव हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।