चीन में नये वायरस ने दी दस्तक, HMPV वायरस के फैलने का दावा, मचा हाहाकार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चीन में अब नये वायरस के फैले जाने‌ की खबर सामने आ रहीं हैं।

ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में किया जा रहा दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में कोविड -19 के बाद अब एक और नए वायरस, ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के खतरे की बात कहीं है। सोशल मीडिया पर इस खबर की बात कहीं जा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एचएमपीवी के कारण अचानक मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसमें खासकर 40 से 80 वर्ष की आयु के लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। इस वायरस के संक्रमण के कारण बच्चों में निमोनिया और ‘व्हाइट लंग’ जैसी गंभीर स्थितियों के मामले सामने आ रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी से सामने आया है कि चीन के अस्पतालों में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही चीन में एचएमपीवी वायरस को लेकर आपातकाल की स्थिति का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।