पूरे देश में 15 अगस्त को धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें आजादी के 75वीं वर्षगांठ को बना रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया गया।
देहरादून में बनाए फ्लैग कलेक्शन सेंटर-
जिसके बाद आज के बाद लोग झंडे को किस तरह डिस्पोज करेंगे, उसके लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर में प्वाइंट्स बनाए हैं, जहां लोग अपने झंडों को दे सकते हैं और पुलिस नियमानुसार झंडे को डिस्पोज करेगी। आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर झंडा अभियान के बाद अब देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने झंडे को डिस्पोज करने के लिए देहरादून में फ्लैग कलेक्शन सेंटर तैयार किए हैं।
आम जनता से पुलिस की अपील-
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के मुताबिक, फटे हुए अथवा धूमिल राष्ट्रीय ध्वज को डिस्पोज करने में यदि वे असमर्थ हैं तो वे ध्वज को यातायात पुलिस देहरादून के 76 ट्रैफिक ड्यूटी प्वाइंट, 36 ट्रैफिक बूथ, 20 ट्रैफिक अम्ब्रेला और एसपी ट्रैफिक कार्यालय पर यातायात पुलिस कर्मी को सुपुर्द कर सकते हैं। इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा सभी राष्ट्रीय ध्वज को इकट्ठा कर नियमानुसार डिस्पोज किया जाएगा।