फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। मशहूर सिंगर पर बड़ा आरोप लगा है। जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया रेप का आरोप-
इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कपोंजर राहुल जैन के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सिंगर के खिलाफ मुंबई स्थित अपने फ्लैट में एक 30 वर्षीय महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट का कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में यह केस दर्ज हुआ है। वहीं इस संबंध में सिंगर ने खुद पर लगे बलात्कार के आरोपों को फर्जी और निराधार बताया है।
सिंगर के खिलाफ दर्ज एफआईआर-
पुलिस ने राहुल जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।