राजू श्रीवास्तव को कुछ देर के लिए आया होश, परिजनों से की बात, जानें ताजा हेल्थ अपडेट

मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव एम्स अस्पताल में भर्ती है। उनसे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा हेल्थ अपडेट के अनुसार राजू श्रीवास्तव आज कुछ देर के लिए होश में आए।

राजू श्रीवास्तव को कुछ देर के लिए आया होश-

इस संबंध में पारिवारिक दोस्त अन्नू अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘राजू भईया को होश आ गया, आपकी दुआयें काम आ गईं।’ उन्होंने बताया कि 25 अगस्त यानी आज राजू भईया की के परिजनों से बात हुई। उनको होश आ गया है। आप सभी लोगों की दुआओं का असर हो गया है।

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में हो रहा सुधार-

वहीं राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने बताया कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। बीते बुधवार को जारी हेल्थ अपडेट में बताया गया कि, ब्रेन को छोड़कर उनकी पूरी बॉडी सामान्य रूप से काम कर रही है। ब्रेन में संक्रमण को भी पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है। इसके अलावा राजू श्रीवस्तव को न्यूरो फीजियोथेरेपी देनी शुरू की गई। फिलहाल, एम्स के न्यूरोलॉजी की हेड की देखरेख में उनका इलाज जारी है।