ब्रह्मास्त्र फिल्म का शानदार आगाज, इस साल आई हिंदी फिल्मों में हासिल किया पहला नंबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर फिल्म जगत से सामने आई है। इन दिनों सिनेमाघरों में ब्रह्मास्त्र मुवी छाई हुई है।

ब्रह्मास्त्र फिल्म की शानदार ओपनिंग-

सिनेमाघरों में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के महज चार दिन में ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। जिसके बाद फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही इस साल आई हिंदी फिल्मों में पहला नंबर हासिल कर लिया है।