क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर शानदार बढ़त बनाई है।
टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन-
गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां पहले महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। जिस पर टीम इंडिया ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दूसरा मैच 21 और तीसरा मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा।