उत्तराखंड से लगने वाली नेपाल सीमा पर एक युवक का शव मिला है। यह शव पीलीभीत के युवक का बताया गया है।
शव मिलने से मचा हड़कंप-
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चंपावत जिले के मेलाघाट भारत नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड से के आगे नेपाल सीमा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव पाया गया। शव मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था। मृतक की पहचान 33 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम परेवा अनूप थाना बरखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।