क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला एशिया कप का आयोजन आज यानी एक अक्तूबर से बांग्लादेश में किया जाएगा।
महिला एशिया कप 2022-
जिसमें 1 अक्टूबर ने 15 अक्टूबर के बीच चलने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच से करेगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। यानी हर एक टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। टॉप-4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
एशिया कप में भारतीय टीम का कार्यक्रम-
1 अक्टूबर- भारत बनाम श्रीलंका
3 अक्टूबर- भारत बनाम मलेशिया
4 अक्टूबर- भारत बनाम यूएई
7 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
8 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश
10 अक्टूबर- भारत बनाम थाईलैंड
सेमीफाइनल मुकाबले 13 अक्टूबर को जबकि फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।