देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच हवाई जंग जारी है। दोनों देशों के बीच बीते कुछ समय से जारी सैन्य संघर्ष ने सात दिनों में भयावह रूप ले लिया है।
दोनों देशों के बीच जंग जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच इस्राइली सेना ने ईरान के अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर पर हमला करते हुए मिसाइलें दागी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने गुरुवार सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था। वहीं इसके जवाब ईरान ने इस्राइल के सोरोका अस्पताल पर हमला किया। हमले से अस्पताल में काफी नुकसान पंहुचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें ईरान ने गुरुवार सुबह इजराइल के 4 शहरों पर मिसाइल हमले किए। इनमें बीर्शेबा, तेल अवीव, रमत गान और होलोन शामिल हैं। बीर्शेबा शहर के सोरोका अस्पताल को हमले में काफी नुकसान पहुंचा है।
ईरान में इतने लोगों की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस युद्ध में इजराइल के 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वॉशिंगटन के एक मानवाधिकार संगठन के मुताबिक गुरुवार को बताया गया कि इजरायल के हमले में ईरान में अब तक 639 लोगों की जान जा चुकी है और 1,329 लोग घायल हुए हैं। समूह ने बताया कि मरने वालों में 263 आम नागरिक और 154 सुरक्षा बल के जवान हैं।