अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा निर्देश में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने हेतु योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
यह आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, तथा नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हो रहा है, जिसके अंतर्गत योग दिवस का आयोजन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के सिमकनी खेल मैदान में प्रातः 6 बजे से प्रारम्भ होगा। विभागाध्यक्ष योग विज्ञान विभाग डॉ. नवीन चंद भट्ट ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद के सभी राज्य एवं केंद्र सरकारी विभाग, सुरक्षा-बल, विद्यालय एवं महाविद्यालय, स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थान, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन, मीडिया प्रतिनिधि, तथा प्रिय नगर-वासियों आप सभी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलनोरा के ऐतिहासिक खेल मैदान सीमकनी खेल मैदान में सादर आमंत्रित है उन्होंने कहा
“योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ का संदेश है। हम इसे जन-जन तक पहुंचाकर एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर रहे हैं।”
योग का आयोजन
इस आयोजन में अल्मोड़ा जनपद की संपूर्ण जनता, सैनिक विभाग, राज्य एवं केंद्र सरकार के सभी स्थानीय कार्यालय, विद्यालय और शैक्षिक संस्थाएं आमंत्रित हैं।