जरूरी खबर: अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

अक्टूबर का महीना आने वाला है। अक्टूबर महीने में कई त्योहार है। दशहरा, दिवाली, छठ जैसे कई त्योहार। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है।इस लिस्ट के अनुसार अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। यानी आपको बैंकिंग वर्क के लिए मात्र 10 दिन का ही समय मिलेगा।

देखें लिस्ट-

1 अक्टूबर 2022: बैंक का गाफ इयरली क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहे।
2 अक्टूबर 2022: रविवार के साथ-साथ गांधी जयंती के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रही।
3 अक्टूबर 2022: दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में बैंकों की छुट्टी है।
4 अक्टूबर 2022: महानवमी के साथ-साथ श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव के मौके पर अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम के सभी बैंक बंद रहेंगे।
5 अक्टूबर 2022: विजय दशमी के अवसर पर पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
6 अक्टूबर 2022: दशाईं के अवसर पर गंगटोक में अवकाश रहेगा।
7 अक्टूबर 2022: दशाईं के अवसर पर गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।
8 अक्टूबर 2022: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में विकली ऑफ रहेगा।
9 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।
13 अक्टूबर 2022: करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
14 अक्टूबर 2022: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के कारण जम्मू के अलावा श्रीनगर में भी बैंक बंद रहेंगे।
16 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 अक्टूबर 2022: कटि बिहू के अवसर पर गुवाहाटी के सभी बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर 2022: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
23 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर 2022: दिवाली, काली पूजा के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर 2022: लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा के कारण गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल के साथ-साथ जयपुर के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
26 अक्टूबर 2022: भाई दूज/प्रवेश दिवस के कारण देश के अधिकांश हिस्सों जैसे अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर 2022: चित्रगुप्त जयंती / निंगोल चक्कूबा के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
30 अक्टूबर 2022: रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर 2022: छठ के कारण अहमदाबाद, रांची, बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।