गृह मंत्रालय ने फरहतुल्ला गौरी को घोषित किया आतंकी, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक‌ ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। गृह मंत्रालय ने फरहतुल्ला गौरी को यूएपीए एक्ट के तहत आतंकी घोषित किया है।

फरहतुल्ला गौरी आतंकी घोषित-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरहतुल्ला गौरी पर आरोप है कि वह भारत में आतंकी घटनाओं का बढ़ावा देने के लिए धन मुहैया कराने के साथ- साथ सोशल मीडिया के द्वारा भी धार्मिक घृणा फैलाने का काम करता है। वह भारत में कई आतंकी घटनाओं के लिए मोस्ट वांटेड भी है। उसे आतंकी गतिविधियों में शामिल हुए करीब 30 साल हो गए हैं। उसका एक छद्म नाम सूफियान भी है। फरहतुल्ला गौरी मूल रूप से हैदराबाद के कुरमागुडा इलाके का रहने वाला है। वह 1994 में विदेश भाग गया था। तब से सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश कर रही थीं।

पाकिस्तान में छुपे होने की पुष्टि-

वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में फरहतुल्ला गौरी का स्कैच जारी किया था।‌ गृह मंत्रालय द्वारा जो अधिसूचना जारी की गई है उसमें फरहतुल्ला गौरी के पाकिस्तान में छुपे होने की पुष्टी की गई है।