देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। यह खबर क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर है।
महिला एशिया कप में भारत की जीत-
बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। भारत ने महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया और महिला एशिया कप 2022 का खिताब जीत लिया है। जिसमें पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका की पारी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिये। इसके बाद स्मृति मंधाना की विस्फोटक नाबाद 51 रनों की पारी से भारत ने यह मुकाबला 9वें ओवर में ही जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई-
भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।