देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक दुखद खबर टीवी इंडस्ट्री से सामने आई है।
सुसाइड नोट बरामद-
मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।। फिलहाल सुसाइड के कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने इस केस में जांच शुरू कर दी हैं।
इन सीरीयल्स में किया काम-
वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी थीं। वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था। इसके बाद वैशाली ‘ये है आशिकी’ शो में भी नजर आई थीं। इसके अलावा ‘ससुराल सिमर का’ शो, ‘सुपर सिस्टर’, ‘मनमोहिनी सीजन 2’ और टीवी शो ‘रक्षाबंधन’ में अभिनय किया था।