अक्षय कुमार की फिल्म “राम सेतु” के ट्रेलर ने मचाया धमाल, रहस्यमयी दुनिया की सैर कराएगी फिल्म

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म ‘राम सेतु’ का ट्रेलर कुछ दिन‌ पहले रिलीज हो गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

25 अक्टूबर को होगी रिलीज-

इसके टीजर की पहली झलक अभिनेताओं अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई। जिसका अब ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्‍म में वह राम सेतु को बचाने के रोमांचक मिशन पर होंगे। इसके लिए उनके पास सिर्फ तीन दिन का समय होता है। अब वह इतने कम समय में अपने मिशन को कामयाब बनाने के लिए किस तरह से आगे बढ़ते हैं और अंत में क्‍या होता है, ये आपको फिल्म देखकर पता चलेगा। यह फिल्‍म 25 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है।

एक्शन व एडवेंचर से भरी है फिल्म-

अक्षय की ‘राम सेतु’ एक एक्‍शन-एडवेंचर फिल्‍म है, जिसे अभिषेक शर्मा ने निर्देशित किया है।‌फिल्‍म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा और सत्‍या देव अ‍हम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्‍म में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्‍ट बने हैं और इसके लिए उन्‍होंने अपना लुक भी काफी बदला है। टीजर की बात करें तो यह राम सेतु की रहस्‍यमयी दुनिया की सैर कराता है।‌ साथ ही अक्षय के रोमांचक मिशन से रूबरू कराता है। टीजर की शुरुआत शंखनाद से से और खत्‍म जय श्रीराम के नारे से होती है।