3,396 total views, 2 views today
आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों और नुकसान के बारे आपको बताएंगे। विटामिन डी मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक है। विटामिन डी की कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विटामिन डी की कमी से शरीर में होते हैं यह लक्षण-
थकान का होना-
कई लोग सही डाइट और पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करते हैं। इसका कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकता है। विटामिन डी की कमी के कारण काफी थकान महसूस होती है।हालांकि अधिकतर लोग इसे अनदेखा करते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। ऐसे में विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करके भी ऊर्जा के स्तर में सुधार करने में मदद मिलेगी।इसके अलावा डॉक्टर से सलाह लें।
हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना-
विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है। विटामिन डी की कमी के कारण शरीर को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है। इस कारण हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो जाती है. कई बार पीठ या मांसपेशियों में दर्द रहता है। ये विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं।
तनाव बढ़ना-
विटामिन डी की कमी के कारण आप उदास और दुखी महसूस करते हैं। जिन महिलाओं में विटामिन डी का स्तर कम होता है वे अक्सर तनाव महसूस करती हैं। सूरज की रोशनी आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है। ये दिमाग में हार्मोन सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाती है। इससे आप खुश रहते हैं।
कमजोर इम्युनिटी का होना-
विटामिन डी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। ये आपको वायरस और बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। अगर आप अक्सर बीमार पड़ते हैं, सर्दी या फ्लू जैसी समस्या का सामना करते हैं तो विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं। हर मौसमी परिवर्तन आपके शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है।
विटामिन डी की कमी का उपचार-
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपनी जीवनशैली और खानपान में कुछ खास बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप निम्न खानपान की चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
धूप में बैठना जरूरी-
धूप यानी सूरज की रौशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत है। आप धूप से अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। धूप से विटामिन डी पाने के लिए आप रोजाना सुबह कुछ समय तक धूप में बैठ सकते हैं।
अंडे की जर्दी खाने में शामिल-
अंडा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडा की जर्दी में विटामिन डी मौजूद होता है। अगर आप विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो अंडा का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
मछली खांए-
अगर आप नॉन-वेज खाने वालों में से हैं तो कुछ ख़ास तरह की मछलियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हेरिंग, टूना, मैकेरल और सैल्मन मछलियों में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इन मछलियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
गाय का दूध पीए-
गाय के दूध विटामिन डी और कैल्शियम का बेस्ट स्रोत है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप रोजाना एक गिलास गाय का दूध पी सकते हैं। इससे काफी फायदा होगा।
दही का सेवन-
दही भी विटामिन डी का एक बढ़िया स्रोत है। यह आपको विटामिन डी प्रदान करने के साथ-साथ आपके शरीर को ठंडा भी रखता है। गर्मी के मौसम में दही पेट के लिए फायदेमंद होता है।
More Stories
सुबह की ताजा खबरें (30 मई 2023, मंगलवार), हिंदी पत्रकारिता दिवस
अल्मोड़ा: विभिन्न रोगों के उपचार के लिए भी कराया जा रहा है योगाभ्यास, योग विभाग ने की आमजनमानस से इस मुहिम से जुड़ने की अपील
14 साल की लड़की की मोबाइल के लिए सनक, टीचर ने छीना तो स्कूल में लगा दी आग, 20 लोगों की हुई मौत