कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा, यहां होगा खेलों का आयोजन, जानें

स्पोट्स जगत‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत होने वाली है। इन खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में होगा।

322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा-

जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा कर दी है। इस दल में 215 खिलाड़ियों के अलावा 107 अधिकारी एवं सपोर्ट स्टाफ है।‌

महिला क्रिकेट टीम भी शामिल-

जिसमें टीम में कुछ प्रमुख नामों में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया शामिल हैं। इसके अलावा मौजूदा राष्ट्रमंडल चैम्पियन मनिका बत्रा, विनेश फोगाट के साथ-साथ 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तजिंदरपाल सिंह तूर, हिमा दास और अमित पंघल भी दल का हिस्सा हैं। इसके अलावा महिला क्रिकेट (टी20 प्रारूप) पहली बार इन खेलों का हिस्सा बना है।