वैशाली ठक्कर सुसाइड केस: राहुल की इस धमकी से परेशान थी वैशाली, दोस्त ने किया खुलासा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर टीवी इंडस्ट्री से सामने आई है। टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या मामले में नये नये खुलासे होते जा रहे हैं।

एक्टर निशांत ने कही यह बात-

जिसमें अब वैशाली के दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है। वैशाली के करीबी दोस्त और एक्टर निशांत मल्कानी ने कहा है कि वैशाली साइकेट्रिस्ट की मदद ले रही थीं। निशांत मल्कानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वैशाली डिप्रेशन में थीं। राहुल उन्हें जिंदगी में आगे नहीं बढ़ने दे रहा था। वो डिप्रेशन में थी। मुझे उसकी परेशानी की गहराई समझ आ रही है। राहुल वैशाली के होने वाले पति को इंटीमेट तस्वीरें दिखाना चाहता था। निशांत ने कहा कि जब दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई तो राहुल शादीशुदा नहीं था।दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दिशा से शादी होने के बाद राहुल उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इस वजह से अभिनेत्री ने यह कदम उठाया।