टीम इंडिया के मुख्य कोच बनें वीवीएस लक्ष्मण, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर क्रिकेट जगत से सामने आई है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण बने हैं।

जानें

18 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा। जिसमें न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम मेजबान देश से 3 टी20 और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे। इस दौरे के लिए लक्ष्मण को टीम का मुख्य कोच चुना गया है। वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुखिया हैं। वहीं द्रविड़ को आराम दिया गया है।