प्रसिद्ध ‌गजल गायक भूपिंदर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

फिल्म जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। संगीत की दुनिया को एक और दिग्गज ने अलविदा कह दिया है। जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

प्रसिद्ध ‌गजल गायक का निधन-

फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने गज़ल गायक और प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन हो गया है। मुम्बई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चले रहे थे। उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। कई बॉलीवुड गानों के लिए मशहूर भूपिंदर सिंह ने सोमवार शाम को मुंबई के अंधेरी स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में शाम 7:45 बजे आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी मिथाली सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

यह गाने है ‌शामिल-

भूपिंदर सिंह ने कई बेहतरीन नगमे गाए। जैसे नाम गुम जाएगा, होठों पे ऐसी बात, करोगे याद तो, मीठे बोल बोले, खुश रहो अहले-वतन हम तो सफर करते हैं, कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता, दरो-दीवार पे हसरत से नजर करते हैं इसमें शामिल हैं। ये गीत आज भी गुनगुनाए जाते हैं। भूपिंदर ने कई बेहतरीन एल्बम गीत भी गाए हैं। आज बेशक वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपनी गायकी से वो अमर हो गए। उनके निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर है।