नैनीताल: दीजिए बधाई: ‘द बॉर्डर’ 100 मील अल्ट्रामैराथन में एकेश का कमाल, कठिन दौड़ में हासिल की यह उपलब्धि

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के युवा धावक एकेश तिवारी को बधाई दीजिए। उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित ‘द बॉर्डर’ 100 मील (161 किमी) अल्ट्रामैराथन में कमाल कर दिखाया है।

अल्ट्रामैराथन का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकेश ने अल्ट्रामैराथन को 23 घंटे 29 मिनट में पूरा किया है। उन्होंने इस कठिन दौड़ को दूसरी बार सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस बार 6 दिसंबर 2025 को आयोजित इस दौड़ में देशभर से 1200 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 50 किमी, 100 किमी और 100 मील तीन श्रेणी में दौड़ हुई। दरअसल ‘द बॉर्डर’ अल्ट्रामैराथन हर साल द हेल रेस संगठन द्वारा 1971 के ऐतिहासिक लोंगेवाला युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की जाती है।