आज 10 सितंबर 2026 है। आज गुरूवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका प्रभाव और मान-सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा और उनकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र की राजनीति से जितना दूर रहेंगे, उतना ही आपके हित में रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आर्थिक स्थिति और मन दोनों बेहतर होंगे।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज संपत्ति और निवेश के मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का लंबे समय से देखा सपना पूरा होने के संकेत हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपके अच्छे काम और समाजसेवा आपकी पहचान को और मजबूत कर सकते हैं। नई कोशिशों में सफलता मिलेगी और आपकी तारीफ भी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। मन आज थोड़ा मौज-मस्ती में रहेगा, इसलिए जरूरी काम टालने से बचें। परिवार में विवाह से जुड़ी किसी रुकावट को दूर करने में किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन कई अच्छी संभावनाएं लेकर आएगा, हालांकि मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रह सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके ऊपर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपनी बात समझदारी और शांति से रखें। संतान की उपलब्धि आपको गर्व और खुशी देगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। पड़ोस या आसपास के विवादों में पड़ने के बजाय दूरी बनाए रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने लेनदेन की कोई उलझन सुलझ सकती है। अपने काम की जिम्मेदारी खुद संभालें और दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें। संतान के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। वहीं किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपकी खुशियों को और बढ़ा सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सफलता और तरक्की के नए रास्ते आपके सामने खुल सकते हैं। आज सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं और तरक्की की राह भी आसान होगी। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम पूरा होने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। आज आपकी मेहनत आखिरकार अपना असर दिखाएगी और आपको उसका पूरा लाभ मिल सकता है। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए धन निवेश की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आपका दिमाग नए विचारों से भरा रहेगा और कई शानदार योजनाएं सामने आ सकती हैं। व्यापार में नई शुरुआत भविष्य में अच्छा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी के करियर में भी कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। आय में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतना जरूरी होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर फैसला लेने से बचें। माताजी की कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके लिए परेशानी खड़ी करने का प्रयास कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और संभावनाएं लेकर आएगा। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काम आए। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद, जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। नया वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। संतान की ओर से मिलने वाली खुशखबरी पूरे दिन का माहौल खुशनुमा कर देगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपके आसपास खुशी और मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। छोटे बच्चों के साथ बिताया समय आपकी सारी थकान और तनाव दूर कर देगा। पिताजी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट या सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान जरूर रखें। धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। अपनी कमाई और बचत को मजबूत करने की प्रेरणा मिलेगी। किसी की मजबूरी देखकर भावुक न हों। किसी करीबी के माध्यम से आर्थिक फायदा होने के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पढ़ने-लिखने से मन तरोताजा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके अंदर सकारात्मक बदलाव ला सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।