पानी पूरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी भर आता है। पानी पूरी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन बारिश में यह शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है।
बारिश में सेहत का रखें ध्यान-
इस संबंध में तेलंगाना के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने राज्य भर में बड़ी संख्या में टाइफाइड के मामले दर्ज होने के लिए पानी पूरी को जिम्मेदार ठहराया है। जिस पर सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ जी. श्रीनिवास राव ने कहा कि टाइफाइड को ‘पानी पूरी’ बीमारी कहा जा सकता है, और लोगों को सलाह दी कि वे मौजूदा बारिश के मौसम में टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों से खुद को बचाने के लिए इससे और अन्य स्ट्रीट फूड से बचें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए और सुरक्षित पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए।