युवाओं को समर्पित है अग्निपथ, उत्तराखंड में इस माह से शुरू होगी भर्ती रैली, जानें

युवा जोश और युवा सोच को साथ लेकर चलने के लिए केंद्र सरकार ने सेना में अग्निपथ योजना की शुरुआत की है। अग्निपथ योजना के जरिए देश के लिए अग्निवीर तैयार किए जाएंगे।

अगस्त माह में होगी भर्ती-

वहीं उत्तराखंड में भी अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली होगी।‌अगस्त के आखिरी और सितंबर के पहले सप्ताह में उत्तराखंड में भर्त्ती होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।‌अगस्त माह से रैली शुरू होगी। अग्निपथ योजना युवाओं को समर्पित की गई है।‌

क्या है अग्निपथ योजना-

रक्षा मंत्रालय द्वारा आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में भर्ती के लिए ने नई प्रक्रिया अपनाई गई है। अग्निपथ योजना भविष्य के लिए तैयार सैनिकों का निर्माण करेगा और ऐसे युवाओं की एक अलग पहचान होगी, जो भीड़ से अलग होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ’ योजना में भारतीय युवाओं को, बतौर ‘अग्निवीर’ सशस्त्र बलों में सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा। जैसा की सभी इस बात से जरूर सहमत होंगे कि संपूर्ण राष्ट्र, खास तौर पर हमारे युवा, सशस्त्र बलों को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। अपने जीवन काल में कभी न कभी प्रत्येक बच्चा सेना की वर्दी धारण करने की तमन्ना रखता है। इस युवा प्रोफाइल से यह फायदा भी होगा, कि उन्हें नई-नई प्रौद्योगिकियों के लिए आसानी से ट्रेन किया जा सकेगा, और उनकी स्वास्थ्य और फिटनेस का स्तर भी बेहतर होगा। यह सशस्त्र बलों के युवा प्रोफाइल को बढ़ाएगा और ‘जोश’ और ‘जज्बा’ का एक नया अवसर प्रदान करेगा, साथ ही साथ तकनीकी जानकार सशस्त्र बलों से परिवर्तनकारी बदलाव लाएगा – जो वास्तव में समय की आवश्यकता है।

अग्निवीर के लिए यह होगी योग्यता-

आवेदक की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी, वो भी 90 दिन के भीतर होगी। युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा। चयन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। इस स्कीम के तहत लड़के एवं लड़कियों दोनों को ही तीनों सेनाओं में भर्ती का मौका मिलेगा।