भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन, रूकी यात्रा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है।

सांसद संतोख सिंह का निधन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त पंजाब में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ देर पहले यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह को हार्ट अटैक आ गया। जिस पर तबीयत बिगड़ता देख तुरंत उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी भी यात्रा को रोककर चौधरी संतोख सिंह को अस्पताल देखने पहुंचे थे।

संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी यात्रा

चौधरी संतोख सिंह जालंधर के सांसद थे। जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एलान किया कि रविवार सुबह 11 बजे के बाद यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा शुरू होगी।