ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस वाले ने मारी गोली, हालत गंभीर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर पुलिस वाले ने गोली चला दी। जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मंत्री पर चली गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई। यहां स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे। एक शख्स ने उन्हें गोली मारी और भाग निकला। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां से उन्हें भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया जा रहा है। गोली मारने के कारणों का पता नहीं चला है।

पुलिस वाले ने मारी गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री कार्यक्रम में शामिल‌ हुए थे। तभी यह घटना। वहीं जिस पुलिसकर्मी ने मंत्री पर गोली चलाई उसका नाम गोपाल दास बताया जा रहा है। गोपाल दास की ड्यूटी आज नब किशोर के कार्यक्रम में सिक्योरिटी दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी। आरोपी गोपाल पुलिस में ASI के पद पर तैनात है‌। गोपाल ने गोली अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मारी। बताया गया है कि ASI ने 4 से 5 राउंड फायर किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के तुरंत बाद आरोपी पुलिसकर्मी पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।