देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पूरे देश को झकझोर देने वाली एक खबर दिल्ली से सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी।
निक्की यादव हत्याकांड से हिली दिल्ली
एक बार फिर दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना घटने से सनसनी फैल गई है। दिल्ली में कुछ समय पहले एक आफताब नाम के लड़के ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा को बेरहमी से मारकर उसके शरीर के टुकड़े जंगल में फैंके। जिसमें हत्या करने के छह महीने बाद इस बात का खुलासा हुआ। वहीं एक बार फिर दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना घटी है।
लिव इन पार्टनर को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा था साहिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने के इलाके की है। जहां एक लड़के साहिल गहलोत उम्र 26 साल ने लड़की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कार के अंदर गला दबाकर की। इसके बाद फिर आरोपी लड़के ने लाश को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे में रखे फ्रीजर में छुपा कर रखा था। वहीं पुलिस को किसी ने सूचना दी कि मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक युवती की हत्या कर शव छिपाया गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
2018 में हुई थी दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका निक्की यादव और आरोपी लड़के साहिल गहलोत के बीच 2018 से दोस्ती थी। हाल ही में आरोपी लड़के की किसी दूसरी लड़की से सगाई हुई थी और उसकी 10 फरवरी को शादी थी। लड़की ने फोन पर आरोपी पर शादी तोड़ने के लिए दबाव डाला था, इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी। ऐसे में दोनों ने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बनाई। दोनों कश्मीरी गेट पहुंच गए। इतने में साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए। परिजन तुरंत घर आने के लिए साहिल पर दबाव बनाने लगे। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। निक्की ने साहिल से एक साथ खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो सुबह करीब चार बजे साहिल ने आईएसबीटी पर कार में डाटा केबल से निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को अपने ढाबे के फ्रीजर में छिपा दिया। वह शादी के बाद शव को ठिकाने लगाने वाला था और शायद श्रद्धा जैसे ही निक्की के शव के टुकड़े कर सकता था। उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में बताई यह बात
वहीं साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि निक्की की हत्या करने के बाद उसे ज्यादा पछतावा नहीं हुआ। वहीं यह जानकारी भी है कि निक्की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड साहिल किसी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा था। आरोपी ने बताया कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को दिल्ली के ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया।