March 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

19 मार्च: डॉ. मारियो मोलिना की आज हैं 80वीं जयंती, गूगल ने डूडल बनाकर किया सेलिब्रेट

 2,904 total views,  2 views today

आज 19 मार्च 2023 है। आज 19 मार्च 2023 को मारियो मोलिना की 80वीं जयंती है। डॉ मोलिना ने पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जानें कौन थे डॉ. मारियो मोलिना

मारियो मोलिना का जन्म 19 मार्च 1943 को मैक्सिको सिटी में हुआ था। गूगल के मुताबिक बचपन से ही वह विज्ञान के प्रति इतने जुनूनी थे कि उन्होंने अपने बाथरूम को एक अस्थायी प्रयोगशाला में बदल दिया था। मारियो जोस मोलिना हेनरिकेज़, जिन्हें मारियो मोलिना के नाम से जाना जाता है, मेक्सिको के एक रसायनज्ञ थे जिन्होंने पृथ्‍वी पर पर ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के बारे में कई खोज कीं। इसमें ओजोन परत में छेद की खोज भी शामिल थी, जो क्लोरोफ्लोरोकार्बन गैसों का प्रभाव है। डॉ. मारियो मोलिना ने ओजोन परत में हुए छेद की खोज और इससे होने वाले नुकसान का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका थी जिसके लिए उन्‍हें 1995 में नोबेल पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया।

गूगल ने बनाया खास डूडल

आज 19 मार्च, 2023 का गूगल डूडल मैक्सिकन कैमिस्ट डॉ मारियो मोलिना पर है। गूगल ने डूडल बनाकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। आज उनका 80वां जन्मदिन है, उन्होंने सफलतापूर्वक सरकारों को ग्रह की ओजोन परत को बचाने के लिए एक साथ आने के लिए राजी किया।