देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले एक ताजा इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) पोल सर्वे हुआ है।
लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों पर सर्वे
जिसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक बार फिर देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं। सर्वे में यह बात सामने आई है। शीर्ष सूची में शामिल मुख्यमंत्रियों में भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़), शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), एम के स्टालिन (तमिलनाडु), भूपेंद्र रजनीकांत पटेल (गुजरात) और वाईएस जगन मोहन रेड्डी (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं। जिसमें नवीन पटनायक ने पहली जगह बनाई है।